जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?

जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?

जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?


Santali video,santali videos,santali videos.com,What should be the true purpose of life?जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?
          Image source by-pixabay.com
जीवन का उद्देश्य ना होना- यदि आपके जीवन में कोई उद्देश्य नहीं है, ऐसे में आप अपने जीवन को केवल और केवल बर्बाद कर रहे हैं। देखिए, जिंदा रहने में और जीवन जीने में बहुत ज्यादा अंतर होता है। देखिए जिंदा तो वह आदमी भी है जो सड़क पर भीख मांग कर अपना पेट पाल रहा है। परंतु वह व्यक्ति जीवन को नहीं जी पा रहा है। क्योंकि उसके जीवन में कोई उद्देश्य नहीं है, उसका कोई लक्ष्य नहीं है बस उसे अपना जीवन काटना है। अब आपको तय करना है कि आप अपना जीवन जीना चाहते हैं या फिर बस अपना समय काटना चाहते हैं।

और भी पढ़ें
World की सबसे महंगी Vegitable कौन सी है???

समय का सदुपयोग- हमारे जीवन में समय का सही प्रयोग होना अति आवश्यक है। अर्थात हमारे डेली रूटीन में टाइम मैनेजमेंट का होना अति आवश्यक है। आज आप किसी भी व्यक्ति को देख लीजिए चाहे वह बहुत ज्यादा अमीर हो या फिर बहुत ही गरीब हो ईश्वर ने सबको केवल और केवल 24 घंटे ही दिए हैं। एक व्यक्ति 24 घंटे में क्या से क्या कर ले रहा है और एक व्यक्ति केवल 24 घंटे आलस्य में समय व्यतीत कर देता है। यदि आप इस 24 घंटे का प्रयोग करें तो आप अपने जीवन को बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

Santali video,santali videos,santali videos.com,What should be the true purpose of life?जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?
         Image source by-pixabay.com
प्रेम संबंध- एक उम्र के बाद हम सभी के जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है कि हम चाहते ना चाहते हुए भी अपने विपरीत लिंग वाले व्यक्ति पर मोहित होने लगते हैं। देखिए यह किसी भी तरीके से गलत नहीं है। परंतु जब आप इस संबंध में आगे बढ़ते हैं तब आप आवश्यकता से अधिक समय इस पर खर्च कर देते हैं। और एक बात मैं आपको दावे के साथ कह सकता हूं कि आप बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो वापस पा सकते हैं, परंतु एक बार समय हाथ से निकल गया तो वह वापस नहीं आता है। इसलिए प्रेम करिए लेकिन प्रेम के साथ साथ समय का पूरा मान रखिए।


गलत संगति में पड़ना- हमारे जीवन में संगति का बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है। पहले के ज्ञानी लोग कहते थे, ‘संगत से गुण आत है संगत से गुण जात’ अर्थात यदि आप अच्छे व्यक्तियों की संगत करते हैं तो आप अच्छी चीजें सीख पाएंगे। वही गलत संगति में पड़कर आप केवल गलत चीज ही सीखेंगे। यदि आप एक युवा हैं तब आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि यही समय होता है जब एक छोटी सी गलत संगति आपके पूरे जीवन का रास्ता ही बदल लेती है।


एडल्ट सामग्री- इंटरनेट का युग है और हमारे एक ही क्लिक पर हम जो चाहे वह देख सकते हैं। अब यहां आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि आपको क्या नहीं करना चाहिए। मैं आपसे यह नहीं कहूंगा कि आप इसे देखिए या मत देखिए। लेकिन एक बार जो मुझसे कई लोग पूछते हैं कि क्या पोर्न देखना सही है या नहीं?

तो यह चीज आप अपने आप से पूछिए, अपनी आत्मा से पूछिए? कि जब आप पर देखते हैं तब आपकी आत्मा क्या कहती है? क्या आपको पोर्न देखना सही लगता है? यदि आपका जवाब हां है तो आप इसे देख सकते हैं। परंतु यदि आपका जवाब नहीं है जोकि 99 पर्सेंट लोगों का होता है, इसे तुरंत देखना बंद करिए। क्योंकि इसकी लत नशे से भी बुरी लत होती है। एक बार लग जाए तो उसे छोड़ना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।
Santali video,santali videos,santali videos.com,What should be the true purpose of life?जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?
                  Image source by-pixabay.com
       
आगे बढ़ने की सबसे आसान तकनीक- देखिए अपने जीवन में आगे बढ़ना बहुत ही आसान होता है। यदि आप केवल और केवल 6 महीने लगातार अपने जीवन के लक्ष्य पर मन लगाकर काम करें, तो आप दूसरों से 3 साल आगे जा सकते हैं। वही आप अपने जीवन के लक्ष्य पर केवल और केवल 3 साल लगातार मेहनत करते हैं, तो आप दूसरों से कई साल आगे निकल जाएंगे। देखिए मेहनत ही सफलता की कुंजी है, ऐसा आप बचपन से ही पढ़ते आ रहे होंगे। सक्सेस का कोई शॉर्टकट नहीं होता है इस बात को आप गांठ बांध लीजिए। बिना मेहनत किए आप कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं इसलिए मेहनत करने से कभी पीछे मत हटिए।

और भी पढ़ें
Black Money क्या होता है?
भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

0 Response to "जीवन का सही उद्देश्य क्या होना चाहिए?"

Post a Comment

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel